राजनीति और विकास यह तस्वीर अपने आप में कुछ बयां करती है। आज देश चुनाव के दौर से गुजर रहा है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव हो चुके हैं और गुजरात के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। दोनों राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं। जहां गुजरात में बीजेपी विकास के नाम पर फिर से सत्ता में आने का मार्ग ढूंढ रही है, वह हिमाचल में हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी विकास के दुहाई देकर चुनाव लड़ी। यह एक सर्वविदित बात है की चुनावों के समय कोई भी राजनीतिक पार्टी हो वह विकास की ही बात करती है- यह तो अपने कार्यकाल के विकास की बात करती है या विपक्ष में होने पर वह आने वाले चुनावों में जीत के बाद जनता के विकास के दावे करती है। लेकिन क्या सचमुच क्या सचमुच राजनीतिक दल सत्ता में आने पर विकास करती हैं ? अब एक बार फिर से ऊपर वाली तस्वीर पर नजर डालते हैं और उसके शीर्षक पर गौर करते हैं । यही है विकास की असली तस्वीर। चुनाव कोई भी जीते कोई भी हारे इन का विकास नहीं होता। आप इन चुना...